Loading...

दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों का नुक्सान

Ankita • 23 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कंडाघाट क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तुंदल के रूड़ा गांव में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़िता को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीँ पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, तुंदल के रूड़ा गांव में रहने वाली आशा देवी के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब लोगों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी।

जिसके बाद उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बता दे इस अग्निकांड में मकान में 5 कमरे जलकर पूरी तरह से राख हो चुके हैं। इस अग्निकांड में पीड़िता को करीब एक लाख का नुक्सान हुआ है।