दो मंजिला रिहायशी मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, करीब 55 लाख का नुकसान
HNN/ मंडी
जिला मंडी के सिराज घाटी की शिकावरी पंचायत के शिकावरी गांव में एक छह कमरों के स्लेटपोश दो मंजिला रिहायशी मकान अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
हीरा लाल के मकान में 12 लाख की नकदी जो देवी और उनके संयुक्त थे, आभूषण 20 लाख रुपये के, देवरथ की चांदी नौ किलो कीमत छह लाख तीस हजार, देवी के व अपने बर्तन तीन लाख तीस हजार, घर का सामान तेरह लाख सैंतीस हजार जलकर राख हो गए। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हीरा लाल पुत्र मंघ्रु राम निवासी शिकावरी के छह कमरों के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग से नकदी और आभूषण समेत पूरा घर का सामान जल गया। आग की इस घटना से 55 लाख का नुकसान हुआ है। एसएचओ जंजैहली रूप चंद ने मामले की पुष्टि की है।