दो वाहन सवारों में बेहस के दौरान हुई हाथापाई, एक घायल, मामला दर्ज

ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया

HNN/ऊना

जिला ऊना के बहडाला गांव में दो वाहन सवारों में बेहस के दौरान हाथापाई हुई। जिस दौरान एक कार चालक ने दूसरे कार चालक के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घायल की पहचान जीवन कुमार, निवासी वार्ड-2 बडैहर, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नंगल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी के आगे एकदम ब्रेक लगा दी। जिससे हादसा होते-होते बच गया। जब जीवन कुमार ने उक्त वाहन चालक को गाड़ी ध्यान से चलाने को बोला तो वह भड़क गया और उसने जीवन कुमार पर के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया और अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

वहीं हमले के दौरान जीवन कुमार घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जिसके बाद उसने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।