दो व्यक्तियों ने युवक पर किया हमला, मामला दर्ज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर में एक युवक पर हमला किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। हमले में पीड़ित युवक के दोनों हाथों की अंगुलियों में चोट आई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान वंश ठाकुर पुत्र बलकार सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वंश ठाकुर के पिता बलकार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को एटीएम से पैसे निकालने के लिए फतेहपुर भेजा था। इसी दौरान नजदीक के ही गांव भाटी पबरां के दो व्यक्तियों ने उस पर हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी दोनों हाथों अंगुलियों में चोटें आई हैं।
जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। जहां उसे करीब नौ टांके लगाए गए हैं। जिसके बाद वंश के पिता बलकार सिंह ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने मामले की पुष्टि की है।