रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार दो साल बाद 62 में से 57 छावनी परिषद के चुनाव आगामी 30 अप्रैल को होंगे। फिरोजपुर छावनी परिषद में 8 वार्ड है जिसमें करीब 32 हजार मतदाता हैं। पिछले दो सालों से छावनी परिषद भंग पड़ी थी। नामित सदस्य व परिषद के अधिकारियों द्वारा इस अवधि में विकास कार्य करवाए जाते रहे। फिरोजपुर छावनी परिषद के चुनाव 11 जनवरी 2015 को हुए थे। जिसके बाद 11 जनवरी 2021 को चयनित पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया था।
जिसके बाद योगेश गुप्ता को सरकार की तरफ से मनोनीत पार्षद घोषित किया। परिषद की कमेटी भंग होने के करीब दो साल बाद चुनावी घोषणा रक्षा मंत्रालय की तरफ से कर दी गई है। फिरोजपुर छावनी परिषद में आठ वार्डों में से वार्ड नंबर एक एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर दो व आठ महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर चार, पांच व सात सामान्य है। आठ वार्डों में 32 हजार से अधिक मतदाता अपने पार्षदों का चुनाव करेंगे। अब लोगों को अपने वार्डों के प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा, ताकि वे उनके वार्डों की समस्याओं को बोर्ड में रख सकें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





