Loading...

दौलतपुर चौक के महाविद्यालय में घुसा पानी, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी

PARUL • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में पानी आने से महाविद्यालय के गिरने का खतरा हो गया है। बता दें कि महाविद्यालय की फिजिक्स, बॉटनी, केमिस्ट्री लैब, और बाकी के कमरों में भी पानी घुस गया है। जिस कारण विद्यार्थियों को लैब में कार्य करने में परेशानियां हो रही है साथ ही चलने में भी मुश्किल हो रही है।

जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय के कमरों में दरारें भी आ गई हैं जिससे कि भवन के गिरने का खतरा बढ़ गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी महेश कुमार, रोहित, अनमोल राणा और प्रिंस सहित सभी विद्यार्थियों ने मांग की है कि कालेज में हर रोज रहे घुस रहे पानी की समस्या का हल किया जाए ,साथ ही महाविद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य रितु जसवाल ने बताया कि कालेज की लैब्स एवं क्लासरूम्स में पानी घुसने का मामला सामने आया है और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बाबत लोक निर्माण विभाग को सूचित कर दिया है, शीघ्र ही इस समस्या का समाधान होने की आस है।