Loading...

दौलतपुर-भद्रकाली सड़क पर इस दिन तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही….

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

दौलतपुर से भद्रकाली सड़क पर 15 मार्च, 2024 तक वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बंद रहेगी। इस संबंध में ज़िला ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर-भद्रकाली सड़क पर यातायात पूर्णतया बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक प्रावधान के चलते यातायात को सतसंग भवन चलेट से डंगोह बिजली घर और ब्रह्मपुर से भद्रकाली सड़क से किया गया है।