Loading...

द्रंग विस क्षेत्र की पंचायतों में इस दिन आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण दिवस….

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जनसाधारण को सूचित किया कि लोस चुनाव-2024 के दृष्टिगत 30-द्रंग विस क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए द्रंग विस क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक घर-घर जाकर छूटे हुए व नए मतदाताओं को चिन्हित करके पंजीकरण कराने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोस निर्वाचन-2024 को मध्य नजर रखते हुए 1 अप्रैल, 2024 को जितने भी मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, उनका मतदाता सूची में पंजीकरण करवाना अति आवश्यक है, ताकि वह लोस चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सभी पात्र मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि जब तक आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा, तब आप मतदान नहीं कर सकते।

इसके लिए द्रंग विस क्षेत्र में 5 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों मे विशेष मतदाता पंजीकरण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी पंचायत सचिवों व बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिये गए है। उन्होंने द्रंग विस के आम जनता से अपील कि है कि वह आगामी लोस निर्वाचन 2024 को मध्य नजर रखते हुए सभी इस अंतिम सुअवसर का लाभ अवश्य उठाएं।