लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को दी मात

PRIYANKA THAKUR | 21 जुलाई 2022 at 8:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।

गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके।

इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। वही, यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी। सिन्हा ने ट्वीट किया-  मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में अपने साथी नागरिकों के साथ शामिल होता हूं। भारत उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]