धनतेरस के शुभ दिन पर नाहन बाजार में सजीं बरतनों की दुकानें
HNN/नाहन
दिवाली से दो दिन पहले आने वाली धनतेरस का काफी महत्त्व माना गया है। इस दिन शुभ मुहूर्त में लोग बरतन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे, लग्जरी चीजें और घर में काम आने वाले अन्य दूसरी चीजों की खरीददारी करते हैं।

नाहन बाजार में दुकानदारों ने बरतनों की दुकानें सजा दी हैं। धनतेरस के इस शुभ दिन बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।
इन्हीं मान्यताओं को लोग वर्षों से निभाते चले आ रहे हैं। बताया जाता है कि इस दिन प्रत्येक व्यक्ति अपनी आमदनी के आधार पर कुछ न कुछ जरूर खरीदता है।