HNN/हमीरपुर
धनेटा कॉलेज में कला एवं वाणिज्य स्रातक की कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया गत 13 जून से शुरू है तथा आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है।
प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए मेरिट का प्रावधान है, इसलिए धनेटा तथा आसपास के क्षेत्र जहां के छात्रों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा आगामी उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे धनेटा में कॉलेज कार्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त करें तथा 15 जुलाई तक प्रवेश समिति के पास जमा करवा दें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं गलोड़ कॉलेज में कला स्रातक की कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 13 जून से आरंभ हैं। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने बताया कि आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निश्चित की गई है।
महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए छात्रों को प्रोस्पेक्टस का फार्म भरकर अपनी शैक्षणिक योगयता के दस्तावेज लगाकर 15 जुलाई तक महाविद्यालय में जमा करवाना होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group