लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धनेटा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, इस दिन से करें आवेदन….

PARUL | 31 मई 2024 at 2:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राजकीय महाविद्यालय धनेटा में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने कहा कि विद्यार्थी 3 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म को भरकर जरूरी शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं।

विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय लेकर कला स्नातक (बीए), वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) तथा विज्ञान स्नातक (बीएससी) के वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. राणा ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से विज्ञान स्नातक (बीएससी) मेडिकल तथा नॉन- मेडिकल की प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीन से 15 जून तक महाविद्यालय में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी होगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई को दोपहर एक बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।

विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थी छह जून से 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। 22 जुलाई को विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन किया जाएगा और 23 जुलाई से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होगी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]