लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मपुर के कर्नल तेजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मंडी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरैमला गांव के रहने वाले भारतीय सेना के कर्नल तेजेंद्र सिंह का दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में श्रीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सेना सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “तेजेंद्र सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

हृदयाघात से हुई असामयिक मृत्यु
जानकारी के अनुसार, कर्नल तेजेंद्र सिंह दिल्ली से श्रीनगर लौटने की तैयारी में थे कि इसी दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया। दिल्ली से उनके निधन की खबर मिलते ही धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल
कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के पुत्र थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार देर रात दिल्ली से गांव लाया गया। मंगलवार को हजारों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनके निधन से पूरा इलाका शोकाकुल है और लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]