Loading...

धर्मपुर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita • 11 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 15 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी ऑनलाइन माध्यम से सभी बच्चे प्रवेश ले सकते हैं। बच्चे अपनी रुचि के अनुसार अपने पसंदीदा विषयों का चयन कर सकते हैं।

धर्मपुर महाविद्यालय में इस वक्त कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों में स्नातक स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह महाविद्यालय नैक से संबंधित है तथा इसे बी ग्रेड मिला हुआ है। इस महाविद्यालय में भूगोल विषय के अलावा अन्य सभी विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध हैं।

धर्मपुर महाविद्यालय इस उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों की बेटा-बेटियों के लिए एक वरदान से कम नहीं है। यह ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े बच्चों को आगे बढ़ने व उनके सपने सच करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

पिछले वर्षों में इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके बहुत सारे बच्चे प्रदेश व देश के उच्च शिक्षण संस्थानों से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात सरकारी एवं गैर सरकारी पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्राचार्य ने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आपके अपने घर द्वार पर धर्मपुर महाविद्यालय एक मील का पत्थर साबित होने वाला है, इसलिए इस भरपूर मौके का जरूर फायदा उठाएं तथा अपने बच्चों को इस महाविद्यालय में दाखिला दिलवाएं।