Loading...

धर्मपुर में शमशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव

PARUL • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल के सोलन जनपद के धर्मपुर में एक व्यक्ति ने शमशान घाट के नजदीक पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिली कि धर्मपुर श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर जांच की, जिसमें मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले।

मृतक की पहचान सोहन लाल के रूप में हुई है, जो मंडी जिले के धनवान गांव का निवासी था। सोहन लाल शराब पीने का आदी था और 15 सितंबर को अपनी मां की दवाई लेने धर्मपुर के डॉ. वीरेंद्र मोहन अस्पताल गया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवा लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सोहन लाल की मौत फांसी लगाने से हुई है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि विस्तृत जांच जारी है और मृतक के विसरा को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मामले में धारा 174 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।