लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला और बड़सर विधानसभा सीट पर जीते भाजपा प्रत्याशी

Ankita | 4 जून 2024 at 8:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल को इतने मतों से मिली जीत….

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना हुई। जिसके परिणाम आ चुका है। चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुधीर ने जीत हासिल की है। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को 5526 मतों से मात दी है। सुधीर शर्मा को 28066 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को 22540 मत मिले हैं। वहीं, 482 वोट नोटा में पड़े हैं।

बड़सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल जीत गए हैं। इंद्र दत्त लखनपाल को 33086 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 30961 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने 2125 मतों से जीत हासिल की है। नोटा में 323 वोट पड़े हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]