धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/धर्मशाला
सहायक अभियंता 132 केवी सब स्टेशन देहरा शांति भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवम्बर, 2023 को मरम्मत एवं सामान्य रखरखाव कार्य के चलते बिजली बंद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि देहरा के अन्तर्गत सभी 33 केवी फीडर डाडासीबा, हरिपुर, परागपुर, नादौन, कांगड़ा तथा सभी 11 केवी फीडर कुंडलीहार, खबली, देहरा, ढलियारा, परागपुर व गुम्मर की विद्युत आपूर्ति सुबह 9ः30 से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।