धर्मशाला कॉलेज के लाइब्रेरी भवन में होगी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट मतगणना- डीसी
HNN/धर्मशाला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इटीपीबीएस की स्कैनिंग करके मतगणना और पोस्टल बैलेट मतगणना के लिए महाविद्यालय का लाइब्रेरी भवन निर्धारित किया गया है।
इसके लिए मतगणना अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि मतगणना को सुचारू तौर पर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में मतगणना के लिए नुरपुर, पालमपुर, ज्वालामुखी तथा धर्मशाला में मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं तथा मतगणना केंद्रों में मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं इसके साथ ही मतगणना के लिए माईक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।