स्टेडियम में ये चीजें नहीं ले जा सकेंगे दर्शक…….
HNN/ धर्मशाला
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 17 और 19 मई को होने वाले आईपीएल के मैच में दर्शक अंदर जाते समय कई चीजे अपने साथ नहीं ले जा सकते। दर्शकों को लगभग खाली अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
टीएम इनसाइडर ने धर्मशाला में होने वाले मैचों के दौरान कुछ वस्तुओं को स्टेडियम के अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2023) के मैच देखने के लिए आने वाले दर्शक अपने साथ खालिस्तान, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित विरोली बैनर स्टेडियम में साथ नहीं ले जा पाएंगे।
क्रिकेट प्रेमियों को खास निर्देश दिए गए हैं कि वे धर्मशाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करते हुए बैनर न लाएं।
इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
अल्कोहल, ऑडियो रिकार्डर, बैग, बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, फ्लैग, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, स्पोर्टिंग बाल आदि शामिल हैं।
हालांकि, खाने-पीने की वस्तुएं दर्शकों को स्टेडियम में मिल जाएंगी। टिकट पर इसकी सारी जानकारी दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group