लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला डिग्री कालेज सहित दो स्कूलों के लिए मिले 45 लाख- सुधीर शर्मा

Ankita | 7 अप्रैल 2023 at 9:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजकीय महाविद्यालय में बनेगा आउटडोर जिम, सिंथेटिक लेयर बिछेगी, गार्डन और बेंच भी लगेंगे

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला डिग्री कालेज और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों के लिए प्रदेश सरकार ने 45 लाख रुपए की धनराशि मंजूर की है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने जनता की मांग पर यह पैसा मंजूर करवाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धर्मशाला से जारी बयान में विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला डिग्री कालेज को ही 15 लाख रुपए का बजट मिला है। इसके तहत धर्मशाला कालेज में 5 लाख रुपए से आउटडोर जिम बनेगा। इसके अलवा आउटडोर गार्डन-बेंच पर भी पांच लाख रुपए खर्च होंगे।

कालेज में बास्केटबाल कोर्ट में सिंथेटिक लेयर भी बिछेगी। सुधीर शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला दाड़ी व राजकीय पाठशाला कोतवाली बाजार को 15-15 लाख प्रति स्कूल मिले हैं। इसमें दोनों स्कूलों में 8-8 लाख रुपए से सिविल वर्क किए जाएंगे।

इसके अलावा दोनों स्कूलों में सात-सात लाख रुपए मैटीरियल खरीद पर खर्च किए जाएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके में एक समान विकास करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्यों को स्पीड अप किया गया है।

पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, राजस्व अधिकारियों को जनता के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। इसी तरह कृषि व बागबानी अधिकारी गांवों में जागरूकता कैंप लगा रहे हैे।

कूहलों को अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पास्सू सब्जी मंडी और ओबीसी भवन को प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]