Loading...

धर्मशाला पहुंची पीबीकेएस की टीम, गग्गल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मैच के लिए पंजाब किंग्स की टीम गुरुवार दोपहर बाद गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंची।

यहां पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। पंजाब की टीम ने चेन्नई से विशेष विमान से गग्गल हवाई अड्डे पर लैंड किया। यहां से खिलाड़ी सीधे कंडी स्थित रेडीसन ब्लू होटल रवाना हुए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुक्रवार को धर्मशाला आएगी।

धर्मशाला में पंजाब और चेन्नई के बीच रविवार 5 मई को आईपीएल का मैच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे धर्मशाला पहुंचेगी। इसके अलावा छह मई को आरसीबी की टीम एक बजे गग्गल हवाई अड्डे पर उतरेगी।