लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गर्मजोशी से स्वागत

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 4:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज हिमाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ग्राउंड धर्मशाला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के रुकने की व्‍यवस्‍था सर्किट हाउस में की गई है। उन्‍हें व उनकी पत्नी को हिमाचली सब्‍जी लुंगड़ू का मदरा खिलाया जाएगा। उन्‍हें अन्‍य कई हिमाचली व्‍यंजन भी खिलाए जाएंगे। बता दें कि रामनाथ कोविंद शनिवार को अटल टनल का भी दौरा करेंगे। धर्मशाला में राष्ट्रपति शुक्रवार शाम को रुकेंगे और फिर शनिवार को कुल्लू के लिए रवाना होंगे। वह सिस्‍सू हेलिपैड पर उतरेंगे जहां से वह सुरंग से होते हुए साउथ पोर्टल पर जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]