Loading...

धर्मशाला में आयोजित होने वाली आभार रैली में पधर खंड से लगभग 1000 कर्मचारी लेंगे भाग

Ankita • 21 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

कश्मीर सिंह पधर एनपीएस खंड पधर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस पधर में आयोजित हुई। जिसका मुख्य मुद्दा 28 मई को मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन बहाली हेतु आभार व्यक्त करने के लिए तैयारी से संबंधित चर्चा की गई।

खंड अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर ने यह बताया कि आभार रैली में खंड पधर से लगभग 1000 कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह जो ओपीएस बहाली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई है जो सबको नामुमकिन सा लगता था मुमकिन करके दिखाया है, और अपना वादा निभाया है।

सभी कर्मचारी इसके लिए मुख्यमंत्री के सदा आभारी रहेंगे। 20 साल से पुरानी पेंशन का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है और प्रदेश के सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री के आभारी है।

खंड पधर के सभी कर्मचारी हिमाचल प्रदेश सरकार, समस्त मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मशाला पहुंचेंगे। खंड अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर ने आह्वान किया है कि पधर ब्लॉक में रहने वाले और नौकरी करने वाले सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर 28 मई को धर्मशाला की महारैली में अवश्य भाग ले।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कश्मीर ठाकुर, महासचिव प्रेम सिंह भारद्वाज, प्रभारी रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह, सहकोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष हितेंद्र, मीडिया प्रभारी नवीन, पीडब्लूडी जेई नरेंद्र ठाकुर और सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।