Loading...

धर्मशाला में परिवार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी, नगर निगम ने दी अंतिम मौका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Mar 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / कांगड़ा

धर्मशाला नगर निगम ने परिवार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिन परिवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे 10 अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रशासन ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए सभी परिवारों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

धर्मशाला

परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम मौका दिया गया

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वार्डों में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य जारी है। पहले भी विभिन्न वार्डों में कैम्प लगाकर लोगों को सुविधा दी गई थी, लेकिन कई परिवार अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, जिसके चलते अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है।

वार्ड अनुसार संपर्क कर सकते हैं परिवार

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अलग-अलग वार्डों के लिए टीमों का गठन किया गया है। वार्ड 1 से 10 के लिए आकाश चौधरी और वार्ड 11 से 17 के लिए अंकेश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इच्छुक परिवार संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज देना अनिवार्य

आयुक्त ने बताया कि परिवार रजिस्ट्रेशन के दौरान पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण देना जरूरी होगा। इससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सकेगी।