Loading...

धर्मशाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा इस दिन निकालेगी आक्रोश रैली…….

PARUL • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के विरोध में जिला भाजपा 18 दिसंबर को धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालेगी। हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रैली की अगुवाई करेंगे। रैली के सफल आयोजन के लिए प्रभारी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में वीरवार को कांगड़ा में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक, भाजपा प्रत्याशियों, संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, नूरपुर और देहरा से अध्यक्ष और महासचिव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान परमार ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधानसभा में प्रदेश सरकार की ओर से लिए जन विरोधी फैसलों के विरुद्ध जमकर आवाज उठाएगी।

पार्टी के राज्य महासचिव त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सौतेला व्यवहार किया है। वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोग आक्रोश रैली में भाग लेने धर्मशाला जाएंगे।