टिप गांव में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कांगड़ा जिले के विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत टिप के गांव टिप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नई उचित मूल्य की दुकान आवंटित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों, सहकारी सभाओं, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
धर्मशाला
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण पत्र और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। सहकारी सभाओं, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र और उपलब्ध होने पर उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र भी अपलोड किया जा सकता है।
आवेदक अपनी पात्रता के अनुसार बीपीएल, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी आवेदन ऑफलाइन या कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर संपर्क किया जा सकता है।