Loading...

धर्मशाला में सरकारी विभाग की दीवार पर स्प्रे पेंट से लिखा खालिस्तान जिंदाबाद, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 4 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला में वर्ल्ड कप मैचों से पहले शरारती तत्वों ने धर्मशाला जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे स्प्रे पेंट से लिख दिए हैं। धर्मशाला में 5 वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

इसके बावजूद भी शरारती तत्वों द्वारा देश विरोधी नारों को धर्मशाला की दीवारों में लिखने से पीछे नहीं हटे। हालांकि बाद में इस नारे को पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में मिटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को जब कुछ लोगों ने इस नारे को दीवार पर लिखा हुआ देखा तो इसकी जानकारी एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को दी। एसपी का कहना है कि उनके ध्यान में अभी-अभी यह मामला आया है तथा इसकी जांच जारी है।