धर्मशाला में होने वाले विश्व कप मैचों में द्रौणाचार्य कॉलेज की प्रशिक्षु नर्सें देंगी स्वास्थ्य सेवाएं
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में 7अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलने वाले चार विश्व कप क्रिकेट मैचों के दौरान गुरु द्रौणाचार्य कॉलेज आफ नर्सिंग योल की प्रशिक्षु नर्सें मेडीकल वर्क करेंगी।
कॉलेज के प्रबंधन ललित शर्मा के द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की 20 प्रशिक्षु नर्सें इस कार्य के लिए 7 अक्तूबर को रवाना होंगी। इस दौरान स्टेडियम में जगह-जगह लगाए जाने वाले मेडिकल कैंपों पर ये नर्सें मौजूद रहेंगी।
उन्होंने बताया कि द्रौणाचार्य कॉलेज आफ नर्सिंग योल की प्रशिक्षु 7 अक्तूबर, 10 अक्तूर, 17 अक्तूबर और 28 अक्तूबर को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देगी।