लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला में 19-20 अप्रैल को होगी जी-20 बैठक, तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स

Ankita | 11 अप्रैल 2023 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह अध्यक्षता देश भर के लिए गौरव का विषय है और इस गौरव में अब हिमाचल प्रदेश शामिल होने जा रहा है। जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठकें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रही हैं।

19-20 अप्रैल को यह बैठकें प्रस्तावित हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग, इंजीनियरिंग, अनुसंधान बोर्ड और नवाचार से जुड़ी इस बैठक में भारत सहित दुनियाभर के करीब 70 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कांगड़ा पुलिस जी-20 सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करेगी। देशभर में जी-20 की 200 से ज्यादा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

धर्मशाला में होने जा रही इस बैठक में दुनिया भर के करीब 70 प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों के बारे में बताया जाएगा। प्रतिनिधियों का स्वागत भी हिमाचल प्रदेश की स्थानीय परंपरा के मुताबिक होगा।

जी-20 की बैठक हिमाचल प्रदेश में होने की जानकारी के बाद से प्रदेश के लोग भी खासे उत्साहित हैं। सम्मेलन के दौरान सकोह और बनगढ़ बटालियनों से जवानों को बुलाया जाएगा।

इन जवानों की नियुक्ति बैठक स्थल रेडिसन ब्लू और इसके आसपास के क्षेत्रों और रास्ते में की जाएगी। इन जवान के कंधों पर विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने की भी जिम्मेदारी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]