Loading...

धर्मशाला में 21 से जिले भर के शटलर जुटेंगे

By NEHA Published: 14 Sep 2024, 3:07 PM | Updated: 14 Sep 2024, 3:07 PM 1 min read

HNN/काँगड़ा

इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 21 सितंबर से अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग की जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लड़कों एवं लड़कियों की एकल और युगल मुकाबले होंगे।

बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि एकल मुकाबले में पहले चार स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ी जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त युगल मुकाबले में केवल अंडर-13 आयु वर्ग में विजेता और उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 18 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। अंडर-11 आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी, 2014 के बाद हुआ है और अंडर-13 आयु वर्ग में जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी, 2012 के बाद हुआ है, वह इसमें भाग ले सकते हैं। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ इसी वर्ष से जिला स्तर पर कैश प्राइज प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ग में आयोजित करेगा।