धर्मशाला स्टेडियम में आज पीबीकेएस और आरसीबी के बीच होगा मुकाबला
HNN/ धर्मशाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। आईपीएल मैच के लिए शाम 7:00 बजे टॉस होगा, जबकि 7.30 बजे मैच शुरू हो जाएगा।
क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए स्टेडियम के द्वार दोपहर 4:00 बजे तक खोल दिए जाएंगे। मैच में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए 1300 के करीब पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।
मैच के दौरान भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। स्टेडियम में खाद्य पदार्थों के साथ अन्य सभी प्रकार की वस्तुओं को स्टेडियम में ले जाने पर मनाही रहेगी। करीब 22 हजार दर्शकों की क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंडों की टिकटें बिक चुकी हैं।