Loading...

धर्मशाला स्टेडियम में एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी न्यूजीलैंड टीम

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

अब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दी 5 रन से मात

HNN/ धर्मशाला

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मैच के दौरान तीन खिलाड़ियों के कैच और मैक्सवेल को रनआउट करने से चूकी न्यूजीलैंड की टीम ने धर्मशाला में मैच गंवा दिया। धर्मशाला स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। विश्वकप में यहां न्यूजीलैंड की दूसरी हार है। इससे पहले भारत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

धर्मशाला में अपना दूसरा मैच खेलने शनिवार को मैदान में उतरी न्यूजीलैंड टीम को खराब फील्डिंग ले डूबी। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक तीन आसान कैच छोड़े, जोकि उनके लिए हार का सबसे बड़ा कारण बने। शून्य पर मैक्सवेल को भी टीम ने एक मौका दिया। मौका मिलने के बाद आक्रामक हुए मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 41 रन जड़ दिए।

मैक्सवेल को जब मौका मिला, उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 274 रन था। अगर समय रहते मैक्सवेल को रनआउट कर दिया गया होता तो नतीजा कुछ और होता। विश्वकप को मिलाकर न्यूजीलैंड ने धर्मशाला में अब तक तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं। तीनों ही हारे हैं। न्यूजीलैंड को दो बार टीम इंडिया और अब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से मात दी।