Loading...

धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

विश्व हिंदू परिषद द्वारा समूर कलां ऊना में आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और धर्म रक्षा निधि के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।

ऊना

विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम जिला ऊना के बीएड महाविद्यालय समूर कलां में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत मंत्री तुषार डोगरा, प्रांत संयोजक उदय ठाकुर, जिला अध्यक्ष निर्मल ठाकुर और जिला मंत्री संदीप शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।

इसके अलावा सह मंत्री विनय रंजन, गौरव संख्यान, जिला संयोजक राहुल ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, ओर सविता, रवि पटियाल, अंब प्रखंड के मंत्री विवेक शर्मा, स्वपन, आदित्य कौंडन, रवि दत्त, सुरिंदर शर्मा और सी एस धीमान सहित कई गणमान्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों और धर्म रक्षा निधि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया।