HNN/ कुल्लू
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुंईरी महादेव भगवान वेदव्यास के सम्मान में 23 और 24 नवम्बर को प्राचीन पारंपरिक बूढ़ी दिवाली मेला धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। 23 नवंबर को बूढ़ी दिवाली के शुभ अवसर पर कुंईरी महादेव धाम कुंईर में देवता चोतरू नाग और देवता पटारनी नाग भी शिरकत करेगें।
कुंईर बूढ़ी दिवाली को महादेव 23 नवम्बर को रात्रिकाल अपने दिव्य रथ मे कुंईर मे सभी श्रद्धालुयो को दर्शन देगें और इसी के साथ कुंईर दिवाली का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा और 24 नवम्बर को मेले का आयोजन किया जाएगा। कारदार इन्द्र सिंह व स्थानीय निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि यह मेला काफी प्राचीन समय से मनाया जाता है जिसमें प्राचीन रस्में निभाई जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दो दिवसीय बूढी दिवाली मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। दिन को बूढी दिवाली उत्सव पर ढोल नगाड़ों की थाप पर देवता बाहर निकलकर पूरे गांव की परिक्रमा करेंगें। तथा क्षेत्रवासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देगें। इस दौरान देवताओं का देवनृत्य भी होगा।
बूढ़ी दिवाली मेले में मंदिर प्रांगण में बांड रस्सा खींच कर बूढ़ी दिवाली मनाई जाएगी, बांड जोकि एक विशेष प्रकार के घास बगड़ी से बनता है। देव पंरपरा का निर्वहन करते हुए अग्नि कुंड प्रज्वलित कर काव गीत गाते हुए दिवाली मनाई जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





