Loading...

धौलाधार पर्वत शृंखला पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Ankita • 20 Sep 2023 • 1 Min Read

प्रदेश में इस दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान……

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच ऊपरी चोटियों पर बर्फ़बारी का दौर भी शुरू हो गया है। धौलाधार पर्वत शृंखला पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से लोगों ने गर्मी से भी काफी राहत महसूस की है।

बता दें बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। उधर, मौसम विज्ञानं केंद्र शिमला के अनुसार, 24 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

बारिश होने से लोगों को कुछ दिन और गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा अब ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला, जिंगजिंगबार में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।