Loading...

ध्वाल पंचायत के मनोग गांव की पेयजल आपुर्ति हुई बहाल

PARUL • 12 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति मण्डल, सुन्दरनगर रजत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा गांव मनोग ग्रांम पंचायत ध्वाल की पेयजल योजना का मुआइना किया गया और यह पाया गया कि गांव मनोग को पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाईन को कुछ शरारती तत्वों द्वारा लकड़ी डाल कर विभिन्न जगहों से ब्लॉक कर दिया था जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।

विभागीय कर्मचारीयों द्वारा पाईपों को दरुस्त करके पेयजल आपुर्ति बहाल कर दी गई है। गांव डुग्घा घुराणा ग्रांम पचांयत कागूं की वाधित पेयजल आपूर्ति को दो दिन में बहाल कर दिया जाएगा। इस गांव को आंशिक रूप से दूसरे स्त्रोत से पानी की आपूर्ति की जा रही है और डुग्घा घुराणा की मुख्य पाईप लाईन को दुरुस्त करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है।

कांगू ग्रांम पचांयत के अन्य गाँवों जैसे जखौल, रतोग को सरोनी स्त्रोत से पेयजल आपूर्ति की जाती है। परन्तु अत्याधिक गर्मी के कारण स्त्रोत में पानी की मात्रा 25 फीसदी ही है। जिसके कारण पेयजल आशिंक रुप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग द्वारा जखौल और रतोग को उचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस क्षेत्र को बहाव पेयजल योजना अलसू कांगू से जोड़ा जा रहा है और यह कार्य दो से तीन दिन में पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंडल सुन्दरनगर के अन्तर्गत सूखे की स्थिति की बजह से 15 पेयजल योजनाओं के डिस्चार्ज में भारी कमी आ गई है। जिसके कारण पेयजल की मात्रा में कटौती की जा रही है। विभाग सभी उपभोक्ताओं से पेयजल के सदुपयोग की आशा करता है।