नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर कार और टूरिस्ट बस में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में…..
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित शिवालिक ऐवन्यू के निकट का है, यहां कार और टूरिस्ट बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस और कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की टूरिस्ट बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेक दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान शिवालिक एवेन्यू के पास एक कार मोड़ काट रही थी। इस दौरान बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस और कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं।
उधर, कार मालिक सुरजीत सिंह ने कहा कि मुझे दिल्ली जाना था इसीलिए में गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर आ रहा था कि पीछे से बस चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बस और कार का काफी नुकसान हुआ है।