नंगल फ्लाईओवर पर आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक व्यक्ति जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ ऊना
जिला ऊना के नंगल फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया है।
हादसे के बाद नंगल-श्री आंनदपुर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी नंगल सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, एक टिपर चालक से ब्रेक न लगने के कारण पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे पिकअप बद्दी से ऊना जा रही हिमाचल पथ परिवहन की बस से जा टकराई। हादसे में पिकअप में बैठे युवक गुलफाम के सिर पर चोट आई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।