नंदरुल खड्ड में डूबे हरियाणा के दो युवक, गई जान
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नंदरुल पंचायत में एक खड्ड में हरियाणा के दो युवक डूब गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। बता दें दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के निवासी हैं और उनकी उम्र 21 वर्ष 24 वर्ष है।
स्थानीय लोगों ने खड्ड में से दोनों युवकों के शव को निकाल लिया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक नंदरुल पंचायत के कैनरा बैंक में बिजली का कार्य करने आए थे। इस दौरान दोनों युवक नंदरुल खड्ड में नहाने के लिए चले गए। इसी बीच खड्ड में पानी गहरा होने के कारण दोनों युवक डूब गए।
स्थानीय लोगों द्वारा दोनों शवों को खड्ड से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।