लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नए मामलों में आई भारी गिरावट, नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक हुए मरीज

PRIYANKA THAKUR | 29 अगस्त 2022 at 11:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोविड-19 के नए मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि देश में बीते 24 घंटे में 7591 नए मरीज सामने आई है ‌। तो वही, 9206 मरीज कोविड-19 महामारी से ठीक भी हुए हैं। संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या और घटकर 84,931 हो गई है।

देश में अब तक कुल 4,44,15,723 संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 30 और मौतें हुई हैं, इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,799 हो गई है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की दर 98.62 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक दर 2.69 फीसदी रही। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]