लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नए मामलों में गिरावट का दौर जारी, एक्टिव केस घटकर हुए 96,506

SAPNA THAKUR | 23 अगस्त 2022 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड लगातार कम हो रही है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी कोरोना वायरस के देश में 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,586 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल यानी 22 अगस्त को कोरोना के 9,531 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 9,680 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस कम होकर अब 96,506 रह गए हैं। देश में अब तक कुल 4 करोड़ 37 लाख 33 हजार 624 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में अभी डेली पॉजिटिविटी दर 2.19 फीसद है। एक्टिव केस अभी कुल मामलों का 0.22 फीसद है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.59 फीसद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]