Loading...

नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म भरने की तिथि इस दिन तक बढ़ी…

Ankita • 28 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फार्म भरने की तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

बीटेक (लेटरल-डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (लेटरल, डायरेक्ट एंट्री), बीआर्क, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग फार्म भरना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) दी है।

उन्हें भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बीटेक में डायरेक्ट एंट्री के लिए जेईई मेन परीक्षा देने वाले को भी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पात्रता संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।