लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नकली दवा बनाने वाली 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस रद्द, 26 को कारण बताओ नोटिस

Ankita | 29 मार्च 2023 at 10:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नकली दवाओं के निर्माण के खिलाफ सेंट्रल और स्टेट रेगुलेटर्स ने 76 दवा कंपनियों पर बड़ी कार्यवाही की है। रेगुलेटर्स ने संयुक्त निरीक्षण में नकली और मिलावटी दवाओं के प्रोडक्शन के लिए उनमें से 18 के लाइसेंस रद्द कर दिए और 26 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार पिछले 15 दिनों में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निरीक्षण किए गए। सूत्रों ने बताया ने बताया कि घटिया दवाओं के निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान के पहले चरण में 76 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण और ‘जीएमपी’ के उल्लंघन के लिए रद्द कर दिए गए है।

इसके अलावा, 26 फर्मों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि विशेष अभियान के तहत रेगुलेटर्स ने 203 फर्मों की पहचान की है। अधिकांश कंपनियां हिमाचल प्रदेश (70), उत्तराखंड (45) और मध्य प्रदेश (23) से हैं। इन सभी कंपनियों पर नकली दवाओं के निर्माण के आरोप लगे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीते दिनों में डग्र कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से दवाओं के मामले में अमेजन और फ्लिपकार्ट को भी नोटिस भेजा गया था। दोनों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के उल्लंघन का आरोप लगाया था। ऐसे नोटिस अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत 20 कंपनियों को भेजा गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]