Loading...

नकाबपोशों ने कार सवार से मारपीट कर लुटे गहने व नकदी, मामला दर्ज

PARUL • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत एक कार सवार से मारपीट कर उससे गहने व नकदी लुटे जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक शर्मा पुत्र राजकुमार गांव रोहिण अपनी दुकान बंद करने के बाद सोलन के कोहू गांव में अपने ससुराल फोरलेन से होकर जा रहा था। इस दौरान पट्टा-कल्लर मार्ग पर सुनसान जगह पर अप्लाइड फोर टाटा सूमो खड़ी थी। उसमें से एक व्यक्ति ने उसे रुकने का इशारा किया। जिसके बाद उक्त कार से 5-6 व्यक्ति उतरे और ड्राइवर साइड से खिड़की खोलकर उसे पीटना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं नकाबपोशों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जिसके बाद वह जान बचा कर वहां से भागा। ससुराल पहुंचने पर उसने देखा कि उसके गले से सोने की चेन गायब थी, जिसकी कीमत करीब 90 हजार थी। 6 हजार रुपए का चांदी का कड़ा भी निकाल लिया गया था। जेब से 5 हजार की नकदी भी गायब थी।

जिसके बाद उसने सभी नकाबपोशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और आगामी जांच शुरू कर दी। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।