Loading...

नगरोटा बगवां में नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को शराबियों ने धमकाया, पुलिस में शिकायत दर्ज

PARUL • 7 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

दो दिन पूर्व आधी रात करीब 2 बजे 5-6 युवक शराब के नशे में आपातकाल में सेवाएं दे रहे डॉ. अंकित शर्मा के ड्यूटी रूम की ओर गए और बाहर से जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे। जब डॉक्टर बाहर आया तो उन्होंने डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उसे धमकाया। डॉ. ने बताया कि युवक स्थानीय विधायक का नाम लेकर उसे सबक सिखाने की धमकी भी दे रहे थे। डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नगरोटा बगवां में कर दी है।

इससे पहले भी एक महीने पहले एक घटना घट चुकी है जब कुछ लोग जिनके मरीज को विवेकानंद अस्पताल से टांडा रैफर किया गया था। जब नगरोटा बगवां के समीप रास्ते में उन्हें लगा कि मरीज की हालत ज्यादा खराब हो गई है तो वे उसे सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां ले आए। जब चिकित्सकों ने उसे मृत बताया तो उसके साथ आए तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और आपातकाल कक्ष का दरवाजा बंद कर दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया।

बाद में अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।पुलिस ने आरोपी युवकों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। अस्पताल प्रशासन ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि अस्पताल में किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।