नगर निगम के चुनाव पर कांग्रेस का ही होगा कब्जा- किमटा
नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जीत का दावा किया है
HNN/ शिमला
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि 24 अप्रैल को दोपहर 2:00 कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह बैठक इलेक्शन कोआर्डिनेशन हुआ चुनाव मैनेजमेंट कमेटी की है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए योजना को अमलीजामा पहना जाएगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब लगभग पूरी तरह से तैयार है और मैदान फतेह करने के लिए उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपसी गुटबाजी के साथ-साथ केंद्र के इशारों पर कठपुतलियों की तरह काम करती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है मगर भाजपा कई धडों में बंट चुकी है।
मैदान में उतारे जाने वाले सभी प्रत्याशी जनता की अपेक्षाओं में एक बेहतर सामंजस्य के साथ पहली पसंद बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा के साथ काम करती है। यही नहीं विचारधारा ही एक ऐसी चीज है जिसमें आम जनता बगैर किसी भेदभाव की अपेक्षा के खुद को सुरक्षित महसूस करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूरगामी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की व्यवस्था में लगातार सुधार की ओर अग्रसर हैं। भारी कर्ज के बोझ में प्रदेश को छोड़कर गई पूर्व जयराम सरकार के बावजूद सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनता की पहली पसंद बनी है। यही वजह है कि हम दावे के साथ कह सकते हैं जो जनता का प्यार हमें मिल रहा है निश्चिती शिमला नगर निगम पर भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।