Loading...

नमाज के बाद मदरसे में बड़ा धमाका, बच्चों सहित 15 की मौत

SAPNA THAKUR • 30 Nov 2022 • 1 Min Read

अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बम विस्फोट होने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 27 लोग घायल भी हुए है। धमाका जाहदिया मदरसे में दोपहर की नमाज के बाद हुआ है जिससे चारों तरह अफरा-तफरी मच गई। तालिबान के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 छात्रों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हो गए है।

अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज में एक हॉल में खून से लथपथ शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानीय मीडिया का कहना है कि तालिबान के अधिकारियों ने लोगों को धमाके वाली जगह पर वीडियो बनाने से रोक दिया है और किसी भी आम नागरिक को जाने की इजाजत नहीं है।