नर्सिंग ऑफिसर बनी मंडी की निकिता, एम्स बिलासपुर में देगी सेवाएं
HNN/ मंडी
जिला मंडी की निकिता नर्सिंग ऑफिसर बनी है। वह अब एम्स बिलासपुर में सेवाएं देगी। बता दें निकिता मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडू के भटोग गांव की रहने वाली है। निकिता की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।
निकिता ने इस सफलता का पूरा श्रेय वह अपने गुरुजनों और परिवार को दिया है। जानकारी के मुताबिक, निकिता ने नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा में 130वां रैंक हासिल किया है।
निकिता की प्रारंभिक शिक्षा सेंट स्टीफन स्कूल द्रंग व जमा 2 असैंट स्कूल पधर से हुई है। इसके बाद इसने बीएससी नर्सिंग रयात बहारा मोहाली चंडीगढ़ से पूरी की है।