नर्सिंग व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के एंट्रेंस एग्जाम में हिमाचली नर्सों ने लहराए परचम
HNN/ शिमला
अटल बिहारी मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा आयोजित स्टाफ नर्स के एग्जाम में हिमाचल की 28 नर्सेज ने क्वालीफाई किया है। इन सभी ने ऑनलाइन व ऑफलाइन चंडीगढ़ की कनिका नर्सिंग अकादमी से एक्सपर्ट कोचिंग ली थी। संस्थान से मिले सटीक मार्गदर्शन के नतीजे के फलस्वरूप ही 28 नर्सेज व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने अपने कैरियर बनाने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी देते हुए संस्थान की डायरेक्टर डॉ कनिका ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर के लिए पीजीआई संगरूर में करियर की ऑपर्चुनिटी उपलब्ध है। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर्स नोरसेट की तैयारी करके भी अपने करियर बनाने की प्लानिंग करनी चाहिए। इसके लिए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए लाइब्रेरी में रेफरेन्स बुक्स, यु ट्यूब पर लाइव क्लासेज व कोचिंग संस्थान का सहारा लेना चाहिए।