Loading...

नलवाड़ मेले के छठे दिन नगौण खड्ड मैदान में पशु प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

PARUL 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/मंडी

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2024 सुंदरनगर के दौरान नगौण खड्ड मैदान में पशुपालन विभाग के द्वारा पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारी उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नवनीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सुंदरनगर डा. घनश्याम भूपल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पशु प्रदर्शनी में लगभग 100 विभिन्न जानवर जैसे गाय, बैल, भैंस, बकरे, भेड़ इत्यादि लाए गए थे जिनकी 27 श्रेणियों में प्रतियोगिता भी करवाई गई।

he-sixth-day-of-Nalwad-fair.jpg

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ ए.आर.एस. कटवाल, डॉ शालिनी ठाकुर तथा डॉ भागचंद चौहान ने बहुत बारिकियों के साथ जानवरों का चेकअप करने के उपरांत 27 श्रेणियों में से विजेता जानवरों का चयन किया। प्रतियोगिता में बिलासपुर के सुरजीत सिंह की हॉस्टियन फ्रीजन गाय और सुंदरनगर के करतार सिंह की जर्सी गाय बेस्ट ऑफ़ द शो रही। बता दें कि बेस्ट ऑफ द शो के विजेता को पुरस्कार धनराशि होटल बैस्लिओ ग्रैंड के सौजन्य से प्रदान की गई।

27 श्रेणियों में सुंदरनगर, बल्ह और बिलासपुर के नागेंद्र गौतम, बिट्टू, सुरजीत सिंह, रूपलाल, सरस्वती देवी, बाली राम चौधरी, सुरेंद्र कुमार, मनीराम, अरुण सेन, कमल, करतार सिंह, भंडारीदीन, असलम खान, इरफान, कमल चौधरी, बरिसतू राम, ओमचंद, अमर सिंह, असलम खान, इंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, अंशुल सेन, अब्दुल शकील, इमरान, नज़ीर हुसैन, गोपाल और गुलाम के पशु विजेता रहे।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता जानवरों को पुरस्कार वितरित किए। पशु प्रदर्शनी को देखकर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सुंदरनगर डा. घनश्याम भूपल सहित समस्त जनता ने प्रशंसा की और पशुपालन विभाग के प्रतिनिधियों ने इस तरह के कार्यक्रम से पशुपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।